{"_id":"5d167bc78ebc3e3c6c039728","slug":"15617545471-jammu-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोमेल इलाके में कार चालक ने सरकारी ट्रक चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोमेल इलाके में कार चालक ने सरकारी ट्रक चालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के दोमेल इलाके में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह सरकारी ट्रक व कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार का चालक भड़क गया और उसने सबके सामने ट्रक के चालक के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूूूद ट्रैफिक पुलिस के जवान ने उसको रोकने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी कार चालक नहीं माना। जब मौके पर बहुत ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए तो चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रक चालक ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस स्टेशन में की है।
जानकारी अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे दोमेल इलाके में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल डिविजन का ट्रक नंबर जेके14बी-1989 धार रोड पर चल रहा था कि अचानक पेट्रोल पंप से निकली कार नंबर जेके14सी-9859 की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद कार का चालक बाहर निकला और ट्रक चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। ट्रक चालक कहता रहा कि वह अपनी सही लाइन में ट्रक चल रहा था, उसके ट्रक को गलत दिशा से टक्कर मारी गई है, लेकिन कार का चालक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ और उसके साथ मारपीट करता रहा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया तो वह उसके साथ भी हाथापाई करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना दिया। जब ज्यादा लोग मौके पर इकट्ठा हो गए तो कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
मारपीट के बाद चालक ट्रक चालक बलवान सिंह ने ट्रक को किनारे पर खड़ा किया और सीधा पुलिस स्टेशन जाकर इसकी शिकायत की। चालक ने पुलिस स्टेशन में कार का नंबर बता दिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद कार के चालक का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस ने चालक को आश्वासन दिया है कि कार चालक का पता लगाकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।