{"_id":"5d1679f48ebc3e3c7d7ff128","slug":"156175408011-samba-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान के लिए दीं जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता अभियान के लिए दीं जिम्मेदारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। छह जुलाई से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जिले में भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांट दी गई है।
भाजपा के जिला प्रधान जंगवीर सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ही 6 जुलाई को सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। देश में 22 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर का लक्ष्य 17 लाख है। लिहाजा पार्टी ने रणनीति के तहत जिला स्तर पर अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के भाजपा मंडलों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। सांबा मंडल के प्रभारी मोहिन्द्र पाल और सह प्रभारी जंगवीर सिंह, सुंब मंडल से दरवारा सिंह और तरसेम सिंह, परमंडल से जोगिंद्र पाल और द्वारकानाथ, नड मंडल से सुरिंद्र सिंह और बोधराज, विजयपुर मंडल से मिलाप सिंह और अजय शर्मा, बाड़ी ब्राह्मणा से पवन बख्शी और अरतीश दत्त, रामगढ़ मंडल से जसबंत सिंह और विजय चौधरी को नियुक्त किया गया है।