फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नरभक्षी तेंदुए को मारने में नही मिल सकी कामयाबी।

नरभक्षी तेंदुए को मारने में नही मिल सकी कामयाबी।

विज्ञापन
नरभक्षी तेंदुए को मारने में नही मिल सकी कामयाबी।
रियासी। माहौर के ग्रामीण क्षेत्र शजरू जमलान तथा जमसलान में लोगों के लिए आतंक का पर्याय बन चुके नरभक्षी तेंदुए को मारने अथवा पकड़ने में वाइल्ड लाइफ को कामयाबी नहीं मिल पाई है। इसके साथ ही सप्ताह पहले तेंदुए को मारने के लिए दी गई अनुमति भी शुक्रवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार देर शाम को नीरम क्षेत्र में दस वर्षीय रुखसाना बानो पुत्री अब्दुल गनी को तेंदुआ हमला कर उसे जंगल की तरफ ले गया था। बाद में उसकी तलाश किए जाने पर उसका क्षत विक्षत शव जंगल से बरामद हुआ। इससे कुछ दिन पहले तेंदुए ने आठ वर्षीय दिलशाद तथा उसकी बहन पर हमला किया था, जिसमें दिलशाद की मौत हो गई थी, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बीते मई माह के दौरान भी तेंदुए ने शजरू में आठ वर्षीय राहिला को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन

डीएफओ माहौर फारूक इकबाल ने बताया कि तेंदुए को मारने की अनुमति मिलने के बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। तेंदुए को मारने के लिए तीन स्थानीय शूटर भी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य ग्रामीण भी तेंदुए की फिराक में हैं। डीएफओ के अनुसार तेंदुए को मारने की अनुमति सिर्फ एक सप्ताह के लिए ही मिलती है। इस दौरान तेंदुए का कुछ पता नहीं चल पाया है। अब दोबारा से अनुमति के लिए वार्डन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed