फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग में रंगी नजर आई देविकानगरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग में रंगी नजर आई देविकानगरी

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग में रंगी नजर आई देविकानगरी

विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ योग करके मनाया गया। प्रशासन व विभिन्न संगठनों की तरफ से आयोजित किए गए शिविरों में उत्साह के साथ बच्चे, युवक, महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग योगा करने के लिए पहुंचे। प्रशासन की तरफ से सुभाष स्टेडियम में योग दिवस मनाया, जिसमें प्रशासन के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर एडीडीसी अशोक कुमार मुख्य मेहमान थे। सुबह के समय देविका नगरी पूरी तरह से योग के रंग में रगी हुई नजर आई।
प्रशासन ने सुबह करीब छह बजे पतंजलि योग पीठ, भारती योग पीठ के सहयोग से सुभाष स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया। हर आयु वर्ग के लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक योग किया। इस दौरान शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से डीएन पैलेस में योग शिविर लगाकर योग किया। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया की मौजूदगी में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने योग के बारे में जानकारी हासिल की। जिला जेल में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस जेल के सुपरिटेडेंट हरीश कोतवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मनाया गया। इसमें आर्ट आफ लीविंग की योग शिक्षकों ने कैदियों और जेल के स्टाफ को योगा के आसनों के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक उधमपुर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर योग दिवस मनाया। विद्यार्थियों और शिक्षकों का एकजुट होकर योग करना देखते ही बनता था। योग शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हर रोज योग करने के लिए प्रेरित किया। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में योग सेशन का आयोजन कर योग दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल सत्यादेवी के नेतृत्व में एनसीसी के सदस्यों ने योग के महत्व पर रोशनी डाली और सभी को नियमित रूप से योग करने को प्रेरित किया। आरएसएस की तरफ से शहीद भगत सिंह पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कर योग दिवस मनाया। आरएसएस के सदस्यों ने योग के महत्व के बारे में पार्क में पहुंचे लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में निदेशक मोहम्मद सुलेमान सलारिया के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया, इसमें अकादमी के सैकड़ों जवानों व अधिकारियों ने योगा कर योग का महत्व बताया। जागृति वृद्ध आश्रम में आश्रम में रहने वाले लोगों ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed