{"_id":"5d0d43ff8ebc3e7f172f9d82","slug":"156115044810-jammu-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरी कमान, बीएसएफ व सीआरपीएफ ने मनाया योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरी कमान, बीएसएफ व सीआरपीएफ ने मनाया योग दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस में शुक्रवार को सेना, सीआरपीएफ, बीएसफ व अन्य कई सुरक्षाबलों ने हिस्सा लेकर योग कर सबको शरीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने का संदेश दिया। उत्तरी कमान में आयोजित कार्यक्रम में तो 1200 से अधिक जवानों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
उत्तरी कमान में सुबह छह बजे के करीब योग शुरू किया गया। योग शिक्षक ने सेना के अधिकारियों, जवानों व उनके परिवार के सदस्यो को प्राणायाम, ध्यान व कई प्रकार के योग के आसन सिखा कर नियमित रूप से योग करने को प्रेरित किया। रौन दोमेल स्थित बीएसएफ के सब ट्रेनिंग सेंटर में सैकड़ों बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने एसटीसी के आईजी हरमिंदर पाल की मौजूदगी में योग शिविर का आयोजन कर योग किया। हरमिंदर पाल ने बताया कि एसडीएस के नौ माह के प्रशिक्षण के दौरान विशेष तौर जवानों को योग का कोर्स करवाया जा रहा है। योग से जवानों को मानसिक रूप से मजबूती है। योग ने पूरे विश्व में भारत को अलग पहचान दी है। उनकी सभी से अपील है कि योग को अपना कर अपने आप को बीमारियों से दूर रखें।
सीआरपीएफ 137 बटालियन की तरफ से जखैनी पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। भारतीय योगा संस्थान के सदस्य डा. विक्रम गुलाटी ने विभिन्न प्रकार के आसन जवानों व अधिकारियों को सिखाए। इस दौरान बटालियन के कमांडेंट मोहम्मद खालिद खान विशेष तौर पर मौजूद थे। डा. विक्रम गुलाटी ने कहा कि आधुनिक युग में सभी के जीवन में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। आज के दौर में शरीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी है। सीआरपीएफ की 187 बटालियन की तरफ से बट्टलबालियां स्थित बटालियन में योग शिविर का आयोजन किया, जिसमें जवानों व अधिकारियों ने मिलकर योग किया। योग शिक्षक सुदेश कुमार ने योग के लाभ के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।