फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   किश्तवाड़ में आतंकियों के छिपे होने के शक में सुरक्षाबलों ने की फायरिंग

किश्तवाड़ में आतंकियों के छिपे होने के शक में सुरक्षाबलों ने की फायरिंग

विज्ञापन
किश्तवाड़ में आतंकियों के छिपे होने के शक में सुरक्षाबलों ने की फायरिंग

विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के ठाकराई के केशवान इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने के शक में फायरिंग की। इसके बाद पूरे इलाके को घेर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जो देर रात तक जारी रही।
सुरक्षाबलों को जंगल में तीन आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। सोशल मीडिया में यह भी खबर चली कि एक आतंकी मारा गया है। एसएसपी शक्ति कुमार पाठक ने इस बात से इनकार किया। उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षाबल संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 8 जून को इसी इलाके में भारी मात्रा में आतंकियों द्वारा छिपाए गए हथियार बरामद किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को सूचना मिली है कि इलाके में लश्कर का आतंकी जमालउद्दीन कुछ अन्य के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में आया हुआ है। जिस दिन आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया था उस दिन से ही इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तीन सप्ताह पहले भी मढ़वा इलाके में आतंकियों की तरफ से की गई गोलीबारी में दो एसपीओ गंभीर घायल हुए थे। इस तरह की घटनाओं से पता चलता है कि फिर से 90 का दशक दोहराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई नेताओं को किए गए हमले
लगभग दो दशक पहले आतंकी चुन- चुनकर आम लोगों और अधिकतर सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनाते थे। पिछले कुछ माह में यहां यह दोहराया गया। पहले भाजपा नेता और उनके भाई को मारा गया, उसके बाद एक पुलिस कर्मी के हथियार छीन लिए। इसके अलावा आरएसएस नेता चंद्रकांत को मौत के घाट उतार उनके अंगरक्षक को गोली मार दी गई। सूत्रों ने बताया कि जब मढ़वा में आतंकी घटना हुई थी, उन दिनों तीन आतंकी उस इलाके में थे। सुरक्षाबल चंद्रकांत के हत्यारों को दबोचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed