फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फर्जी दस्तावेज तैयार कर पशु तस्करी का भंडाफोड़

फर्जी दस्तावेज तैयार कर पशु तस्करी का भंडाफोड़

विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार कर पशु तस्करी का भंडाफोड़
जम्मू। सिद्दड़ा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पशु तस्करी करने के मामले का फंडाफोड़ किया है। जालसाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे फर्जी आरसी, पैन कार्ड, विभन्न विभागों की मुहर और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। फर्जी कागजात बनाने में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर सेट को भी जब्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में और भी गिरफ्तारियां और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले महीने सिद्दड़ा में नाके के दौरान पशुओं से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया था। इसमें आरोपी जहूर अहमद निवासी चक दबलैड़ आरएस पुरा को हिरासत में लिया गया था। इस मामले में नगरोटा थाने में 25 मई को केस दर्ज किया गया था। उस समय आरोपी ने पशु तस्करी के लिए उपायुक्त जम्मू द्वारा जारी एक अनुमति पत्र भी दिखाया। जांच में पता चला कि अनुमति पत्र नकली था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि यह दस्तावेज त्रिकुटानगर में विपिन सिंह द्वारा बनाया गया है। इसके बाद कच्छी छावनी के रहने वाले विपिन सिंह को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि विक्रम सेठ द्वारा फर्जी पंजीकरण प्रमाण पत्र, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी बीमा प्रमाण पत्र, फर्जी रूट परमिट आदि बनाया गया है। फिर उसे भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का गुनाह कबूल किया।
विज्ञापन

इस पूरे मामले की जांच के लिए एसडीओ नगरोटा के नेतृत्व में जांच दल का गठन किया गया था। इसमें एसएचओ नगरोटा दीपक पठानिया, एसआई परवेज अहमद शामिल थे। इन्होंने आरोपी की किराये की दुकान में छापा मारा और दुकान से दो प्रिंटर, स्कैनर, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, नकली पैन कार्ड, विभिन्न विभागों की मुहर के साथ कंप्यूटर सेट जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed