{"_id":"5d06a6e38ebc3e4d65689b65","slug":"156071701419-jammu-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत के कारण लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत के कारण लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
जम्मू। शहर में पेयजल किल्लत के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को नलों में 40 से 45 मिनट पानी आया है। कुछ जगहों में टैंकरों के माध्यम से भी आपूर्ति की गई है।
बिजली कट लगने के कारण पीएचई विभाग की मोटरें डेढ़ से दो घंटे तक बंद रहीं। शहर में 4 से 5 एमजीडी (मिलियन गैलेन पानी प्रति दिन) पानी कम मिला है। शहर में 50 एमजीडी पानी की आपूर्ति की गई है। पहले बिजली कटों के कारण लोगों को 20 से 30 मिनट तक ही पानी मिल रहा था। इससे लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही थी।
इसके अलावा सैनिक कालोनी, भटिंडी, नरवाल, छन्नी हिम्मत में पेयजल किल्लत रही। यहां पर टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति की गई है। ओल्ड सिटी, मुट्ठी, रेशमघर कालोनी, शक्तिनगर और केरन में 40 से 45 मिनट तक पानी की आपूर्ति हुई है। पीएचई विभाग के एक्सईएन जेपी सिंह ने कहा कि पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से दी जा रही है। कुछेक जगहों में परेशानी आ रही है।