फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नशीले पाउडर के साथ एक गिरफ्तार

नशीले पाउडर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
नशीले पाउडर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने रविवार को नशीले पाउडर के साथ एक तस्कर को डेरा की गली से गिरफ्तार कर लिया। सेना के विशेष अभियान दल, 38 आरआर और थन्नामंडी पुलिस स्टेशन के जवानों ने इलाके में विशेष चेकिंग अभियान चलाया था। एसएचओ थन्नामंडी जावेद मलिक की अगुवाई में देहरा की गली स्थित सुरनकोट थन्नामंडी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुगल रोड पर श्रीनगर से राजोरी की ओर जा रहे टैंपो को जांच के लिए रोका गया। चालक ने शुरुआत में जांच में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे बीच में रोक दिया। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें चरस जैसा दिखने वाला कोई नशीले पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन से नशीले पाउडर के 29 रोल बरामद किए। मंजाकोट निवासी वाहन चालक निसार शाह को गिरफ्तार कर टैंपो कब्जे में लिया। चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed