{"_id":"5d06a5148ebc3e4315133cb1","slug":"156071655118-jammu-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर व मजालता के यात्री वाहनों के रूट व बस अड्डे में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर व मजालता के यात्री वाहनों के रूट व बस अड्डे में किया बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन ने पुराने बस अड्डे से रामनगर व मजालता तहसील के विभिन्न रूट पर चलने वाले वाहनों को कारगिल हनुमान मंदिर के पास प्रस्तावित न्यू बस अड्डा पर स्थानांतरित कर दिया है। इनके लिए प्रस्तावित बस अड्डा पर टिकट काउंटर सहित कई प्रकार की सुविधाओं को प्रबंध किया गया है। इसके अलावा इन वाहनों के शहर के बीच धार रोड से होकर गुजरने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह सब यात्री वाहन फोर लेन राजमार्ग से होकर गुजरेंगे।
शहर के अंदर खराब यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कई प्रकार के सख्त कदम उठाए हैं। इनमें एक रामनगर व मजालता तहसील के विभिन्न रूट पर चलने वाले यात्री वाहनों का रूट बदलने के साथ रवाना होने का स्थान भी बदलना है। रामनगर, लाटी, डुडू, बसंतगढ़ रूट के लिए यात्री बसें हर रोज बस अडडा से रवाना होती हैं और धार रोड से होकर रामनगर की तरफ रवाना हो जाती है। जब यह बसें धार रोड पर पहुंचती हैं तो इनके यात्रियों को बिठाने के लिए मार्ग पर खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा मजालता, मनवाल रूट पर चलने वाले यात्री वाहन हर रोज सलाथिया चौक से रवाना होते हैं। इनके कारण भी दिन भर धार रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
पांच जून को मेटाडोर की दुर्घटना के बाद प्रशासन ने इनके रूट पर स्थान के बदलाव के आदेश जारी किए थे। इन सभी रूट के वाहनों को प्रस्तावित न्यू बस अड्डा से रवाना करने के आदेश जारी किए। इसको लेकर यातायात विभाग ने सप्ताह पहले काम करना शुरू किया था। न्यू बस अड्डा पर टिकट काउंटर तैयार किया गया है। बसों व मेटाडोर के खड़े होने के लिए ट्रकों को न्यू बस अड्डा से निकाल दिया गया है। न्यू बस अड्डा से रवाना होने के बाद बस व मेटाडोर जखैनी चौक पर जाएगी और फिर जखैनी चौक से फोर लेन राजमार्ग से होकर सीधे गोल मेला चौक जाएगी। गोल मेला चौक से धार रोड पर पहुंच कर अपने गंतव्य की तरफ निकल जाएगी। अब यह यात्री वाहन शहर के बीच से होकर नहीं चलेंगे। इनके न चलने के कारण धार रोड पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेेगा और शहरवासियों को जाम की परेशानी से भी राहत मिलेगी।