फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   गुज्जर समुदाय पर हत्या का आरोप

गुज्जर समुदाय पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
गुज्जर समुदाय पर हत्या का आरोप
अरनिया/आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव नेकोयाल स्तिथ नाले में पूर्व सैनिक खजान सिंह का संदिग्ध परिस्थिति में खून से सना शव मिलने की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाने पर परिवार वालों और आसपास के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस मामले की हकीकत सामने लाने की मांग को उठाने के लिए तीन पंचायत के सरपंचों और पंचों ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी बनाई। कमेटी के सदस्य शुक्रवार को आरएस पुरा के एसडीएम से मुलाकात करने पहुंचे। एसडीएम के मौजूद नहीं होने पर उन्होंने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा और इस घटना को हत्या बताकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

तीन सीमावर्ती पंचायत सेइ नेकोयाल, सेइ खुर्द व सेइ कलां पंचों, सरपंचों व स्थानीय लोगों ने कहा कि आठ जून को जौड़ा फार्म के रहने वाले जमात अली, नाजिर और मुराद सुबह दस बजे खजान सिंह के घर में पहुंचे और कहा कि जौड़ा फार्म आकर अपने पशु चारे के पैसे ले जाए। पैसे लेने के लिए उसी दिन शाम साढ़े पांच बजे खजान सिंह जौड़ा फार्म गया, मगर शाम तक घर नहीं लौटा। परिवार वाले सहित स्थानीय लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। आखिर दूसरे दिन 9 जून की सुबह एक नाले में खून से सना खजान सिंह का शव मिला। उसी दिन से परिवार वाले अरनिया थाने पुलिस से हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इन लोगों को शक है कि जिन लोगों ने पैसे के लिए बुलाया, उन्हीं ने इसकी हत्या की होगी, पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरएस पुरा पहुंचे ज्वाइंट एक्शन कमेटी के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि कल रविवार को खजान सिंह का दसवां है, जिसमें भारी संख्या में बिरादरी के लोग आएंगे। अगर दो दिनों के भीतर पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की तो हजारों की संख्या में बिरादरी के लोग सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed