फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रहबरे-सेहत में आग का बड़ा हादसा टला

रहबरे-सेहत में आग का बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
रहबरे-सेहत में आग का बड़ा हादसा टला
जम्मू। स्वास्थ्य विभाग के रहबर-ए-सेहत कार्यालय के बाहर मंगलवार को आग लग गई। संयोग रहा कि बड़ा हादसा टल गया। कार्यालय के गेट के साथ कचरे के ढेर में दोपहर को आग लग गई। आग की चपेट में घटनास्थल पर खड़ी जीएमसी जम्मू की एक कंडम मेटाडोर आकर जल गई। जबकि दूसरी कंडम मेटाडोर बच गई। घटनास्थल से लाखों रुपये की वैक्सीन वैन को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे वह जलने से बच गई। इसके अलावा दर्जनों अन्य वाहन भी घटनास्थल के आसपास खड़े थे, जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ी को वहां पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन इससे पहले ही स्टाफ सदस्यों और अन्य लोगों ने आग पर लगभग काबू पा लिया था। घटनास्थल से ठीक पीछे रिहायशी इलाका होने से कई मकान भी चपेट में आ सकते थे। आग के दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। रहबर-ए-सेहत कार्यालय के बाहर दोपहर को धुएं का गुबार उठता दिखा। कार्यालय के गेट पर जीएमसी जम्मू के कई कंडम वाहन खड़े किए थे। वाहनों के साथ ही बड़ी मात्रा में सूखा कचरा पड़ा हुआ था। ऐसी आशंका है कि किसी ने सिगरेट या कोई जलती हुई चीज वहां फेंक दी, जिससे आग फैली। घटनास्थल से बिल्कुल साथ में ट्रांसफार्मर सटा था। अगर वह आग की चपेट में आता तो बड़ा हादसा हो सकता था। रहबर-ए-सेहत कार्यालय में कई सेक्शन चल रही हैं। यहां डिप्टी सीएमओ का कार्यालय भी चल रहा है। यह भवन कई दशक पुराना है। आग बुझाने के बाद वहां से कचरे को हटाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed