फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   विद्युत तार टकराने से खेतों में लगी आग

विद्युत तार टकराने से खेतों में लगी आग

विज्ञापन
विद्युत तार टकराने से खेतों में लगी आग
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी की वार्ड नंबर-छह में रविवार दोपहर खेतों आग लग गई। लोगों के मुताबिक आग खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों के टकराने से निकली चिंगारी से लगी। आग से कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन इन तारों को अगर ठीक न किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इस विषय में छंब ज्यौडियां पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारतीनंद ने बताया कि बिजली की तारों की समस्या सभी वार्ड में है। जिनको ठीक करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार कहा जा चुका है। इसके बावजूद बिजली विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र में बिजली की ढीली तारों से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन हमें डर है कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए। बिजली विभाग को इस पर जल्द कार्रवाई करते हुए तारों को ठीक करना चाहिए। पूर्व पार्षद पीडी शर्मा, पवन कुमार, अश्वनी कुमार तथा सुरेश भगत ने बताया कि बिजली की तारों से पिछले साल भी आग लगी थी और तबसे आज तक हम विभाग से तारों को ठीक करने के लिए कह रहे हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

उधर बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हम जल्द तारों को ठीक कर देंगे। कुछ ठीक कर दिया गया है जो थोड़ी बहुत रह गई है उनको भी ठीक कर दिया जाएगा।
बिजली की पुरानी तारों को नहीं बदलने से लोगों में रोष
सांबा। सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली की पुरानी तारों को नहीं बदले जाने पर लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों के अनुसार जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी तारों को नहीं बदला जा रहा है। स्थानीय निवासी रतन लाल, विनोद कुमार, हरबसं लाल, तरसेम सिंह आदि ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में बिजली की पुरानी और ढीली तारों के आए दिन टूटने से हादसे हो रहे हैं। थोड़ी सी हवा चलने व बारिश होने पर कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। इस बाबत कई बार जिला प्रशासन के नोटिस में भी लाया गया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बाबत डीसी को भी अवगत कराया गया था। डीसी ने आश्वासन दिलाया था कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि पुरानी तारों का सर्वे कर उनकी मरम्मत का कार्य करें, लेकिन आज तक न तो सर्वे ही हुआ है न ही तारों को बदला गया है। उन्होंने राज्यपाल से अपील की है कि सीमावर्ती गांवों की भी सुध ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
जमीन में रखा ट्रांसफार्मर दे रहा हादसों को न्योता
कैंक जगीर के वार्ड दो के लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से नाखुश
अमर उजाला ब्यूरो
अखनूर। पंचायत कैंक जगीर के वार्ड-दो में बिजली का ट्रांसफार्मर जमीन पर ही रख दिया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उनमें हादसा होने की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर को खंभों पर लगाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कैंक जगीर के वार्ड-दो में ट्रांसफार्मर जमीन पर खुले में लगा रखा है। इस कारण हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ग्रामीण कस्तूरी लाल ने बताया कि समस्या को जानते हुए भी अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए ट्रांसफार्मर को खंभों पर रखने के साथ इसे कवर करना चाहिए, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed