फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आज सरकार कर्मचारी दो घंटे की काम छोड़ हड़ताल पर

आज सरकार कर्मचारी दो घंटे की काम छोड़ हड़ताल पर

विज्ञापन
आज सरकार कर्मचारी दो घंटे की काम छोड़ हड़ताल पर
जम्मू। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन मेें सोमवार को कर्मचारी संगठन दो घंटे की काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शनी मैदान पर कर्मचारी संगठन सरकार विरोधी प्रदर्शन करे अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के क्लेरिकल स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, टीचर एसोसिएशन के सदस्य भाग ले रहे हैं। इस हड़ताल को कश्मीर के कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन है। जॉइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष बाबू हुसैन मलिक ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार के एक चेतावनी है। अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांग को समय पर पूरी नहीं की तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी होती जा रही है। सरकारी आदेश कर्मचारियों के हितों के खिलाफ होते हैं। कर्मचारियों समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। अगर सरकार ने कर्मचारियों के प्रति अपने रवैया बदलाव नहीं किया तो वह उग्र प्रदर्शन करने से नहीं डरेंगे।
विज्ञापन


क्या हैं कर्मचारियों की मांगें
- मेडिकल भत्तों को तीन सौ से पांच हजार किया जाए।
- एसआरओ 520 के तहत कैजुअल कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
- ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस पालिसी को दुबारा शुरू किया जाए।
- जम्मू संभाग के सरकारी कार्यालयों में समय सारिणी की जाए।
- कर्मचारियों के लंबित वेतन को जारी किया जाए।
- कर्मचारियों के एचआरए में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed