{"_id":"5c0820b9bdec2241b842edc9","slug":"15440365793-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को चार ब्लाक में होगा मतदान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को चार ब्लाक में होगा मतदान।
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी के चार ब्लाक में चुनाव शनिवार को
रियासी। पंचायती चुनाव के आठवें चरण में जिले के चार ब्लाक में शनिवार को मतदान होगा। इस दौरान लोग ब्लाक रियासी, पौनी, कटड़ा व पैंथल में वोट डालेंगे।
ब्लाक रियासी में चौदह, पौनी में तेइस, कटड़ा में दस, और पैंथल में आठ पंचायत हैं। जिले के कुल बारह ब्लाक में से आठ में चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन अब बचे चार अन्य ब्लाक में चुनाव करवाने की तैयारियों में जुटा है। जिले की पहाड़ी क्षेत्रों की अपेक्षा यह चार ब्लाक काफी समतल हैं। हर एक पंचायत में सड़क सुविधा भी है। कई वार्ड में पैदल पहुंचा जा सकता है। बुधवार को चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले वाहन स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचे। आज पौनी तथा पैंथल ब्लाक की कुछ पंचायत के लिए कर्मचारियों को रवाना किया जा सकता है। रियासी, कटड़ा के लिए कर्मचारी चुनावी सामग्री के साथ शुक्रवार को जाएंगे। ब्यूरो