फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पांच युवा फेंसर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित।

पांच युवा फेंसर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित।

Thu, 06 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पांच युवा फेंसर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित।
राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए रियासी के पांच खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से 24 फेंसर उत्तराखंड में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
रियासी। जिले के पांच युवा फेंसर को 26वीं राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। इसका आयोजन रुद्रपुर (उत्तराखंड) में 26 से 29 दिसंबर तक होगा।
जम्मू के एमएएम स्टेडियम में पिछले दिनों हुए दो दिवसीय ट्रायल के दौरान ग्यारह फेंसर ने हिस्सा लिया था। इसमें से पांच फेंसर अर्चना देवी, प्रशांत चिब, अजय कुमार, दीक्षा शर्मा और अनुराधा को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। ट्रायल का आयोजन जम्मू-कश्मीर फेंसिंग एसोसिएशन ने किया था। इसमें जम्मू संभाग के अन्य जिलों के फेंसर ने भी हिस्सा लिया था। जम्मू-कश्मीर से कुल 24 फेंसर प्रतियोगिता में खेलने जाएंगे। क्षेत्र के यह पांच फेंसर भी रियासत की टीम का हिस्सा बनेंगे। फेंसर अर्चना देवी व अनुराधा ने इप्पी में दूसरे व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, दीक्षा शर्मा ने फायल में चौथा स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में अजय कुमार ने इप्पी में पहला तथा प्रशांत चिब ने फायल इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई। यह सभी खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखा चुके हैं। अजय कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर तीन मेडल और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर थाईलैंड ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली फेंसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाने के लिए सभी युवा फेंसर उत्साहित हैं। कोच अजय कुमार ने बताया कि सभी फेंसर पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार रियासत की टीम ज्यादा से ज्यादा पदक लेकर लौटेगी।
विज्ञापन


नोट खबर के साथ बाक्स बना कर के लगायें।

जिले के खिलाड़ियों के पास प्रैक्टिस के लिए जरूरी सामान तक उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए वह पूरे जोश से मैदान में उतरते हैं। बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासी दौरे के वक्त जनता दरबार में सीएम फंड से साढ़े सात लाख रुपये जारी किए थे। सीएम ने यह रुपये स्पोर्ट्स विभाग को फेंसिंग का जरूरी सामान आदि खरीदने को जारी किए थे। लेकिन अभी तक यह रुपये जिला यूथ सर्विसेज विभाग के खाते में पड़े हुए हैं। इनका अभी तक कोई इस्तेमाल नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है। सीएम फंड से जारी रुपये से पीस्ट व स्कोरिंग मशीन खरीदी जानी थी। चयनित फेंसर ने बताया कि अगर यह सामान उनको उपलब्ध हो जाता, तो वह और भी ज्यादा अच्छी तैयारी कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट खबर सभी पांच युवा फेंसर के फोटो के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed