{"_id":"5c019175bdec22416713967c","slug":"15436066892-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके के रहने वाले व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके के रहने वाले व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी/पुंछ। पीओके से राजोरी में अपने परिजनों से मिलने आए पीओके के रहने वाले एक व्यक्ति की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह एक माह से राजोरी में अपने परिजनों के यहां रह रहा था। पुंछ में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर बनी चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते उसका शव बड़े ही सम्मान के साथ पीओके लौटाया गया। इस दौरान चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन पर मृतक के भारतीय रिश्तेदारों के साथ ही प्रशासन, पुलिस और सेना के लोग भी उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के झेलम निवासी मकसूद हुसैन पुत्र मुनीर हुसैन 29 अक्तूबर को चक्कां दा बाग के रास्ते राजोरी शहर के वार्ड दो गुज्जर मंडी में रहने वाले अपने रिश्तेदार अब्बास अली पुत्र मिसाब अली के घर उनसे मिलने के लिए आए थे। उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें राजोरी पहुंचने के कुछ दिन बाद ही दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनको उपचार के लिए कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के बाद वे जब ठीक हो गए तो उनको वापस राजोरी लाया गया। वीरवार की दोपहर उनकी तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उनके रिश्तेदार उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मकसूद हुसैन ने रात में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को मकसूद हुसैन के रिश्तेदार उनका शव लेकर पुंछ पहुंचे। वहां पर जिला प्रशासन के आग्रह पर दोपहर में 12 बजे चक्कां दा बाग की राह-ए- मिलन पर बने दोनों तरफ के गेट खोले गए। दोनों तरफ अधिकारियों ने कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद मकसूद हुसैन के शव को राह-ए-मिलन के उस पार आए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद राह-ए-मिलन के गेट बंद कर दिए गए।