{"_id":"5c01916dbdec224146724557","slug":"15436066819-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी के नजदीक बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी के नजदीक बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुंछ/मेंढर। पंचायत चुनाव के छठे चरण में मतदान के लिए शुक्रवार को चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग टीमों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। शनिवार को जिले के मेंढर सब डिवीजन के दो ब्लाकों बालाकोट और मनकोट में वोट डाले जाएंगे। ये दोनों ब्लाक एलओसी से सटे इलाकों में हैं, इसलिए यहां मतदान करवाने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
छठें चरण के मतदान के लिए मेंढर कस्बे में ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। यहां से अलग-अलग पंचायतों के लिए पोलिंग टीमों को रवाना किया गया। जिले में छठे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए बालाकोट ब्लाक में 14 सरपंचों और 84 पंचों को चुनने के लिए मतदाता वोट डालेंगे। वहीं, मनकोट में 17 सरपंचों और 89 पंचों को चुनने के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बालाकोट में 123 पंचों में से 39 पंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि मनकोट में 145 में से 56 पंच भी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मेंढर सब डिवीजन के ये दोनों ब्लाक भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बसे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखें हैं, ताकि लोग बेखौफ होकर मतदान कर सकें।