फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुंछ जिले में पंचायत चुनाव के पांचवे चरण में 85 प्रतिशत मतदान

पुंछ जिले में पंचायत चुनाव के पांचवे चरण में 85 प्रतिशत मतदान

Fri, 30 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
पुंछ जिले में पंचायत चुनाव के पांचवे चरण में 85 प्रतिशत मतदान
पुंछ। वीरवार को पुंछ जिले में पंचायत चुनाव के पांचवे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिले के पुंछ ब्लाक में 84.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। लसाना में कुल 21,440 में से 18,118 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में सूरनकोट तहसील के लसाना ब्लाक की 19 पंचायतों में सरपंचों और 159 पंचों के लिए वोट डाले गए। मतदान करने आए अधिकतर लोगों का कहना था कि लोकतंत्र ने मतदान का जो हक दिया है, वे उसका प्रयोग कर ऐसे उम्मीदवार का चयन करेंगे, जो क्षेत्र का विकास करवाए। प्रशासन की तरफ से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

लसाना ब्लाक में पहली बार वोट डालने वाले युवक-युवतियों में मतदान के लिए खासा उत्साह देखा गया। उनका कहना था कि उन्होंने गांव के विकास के लिए वोट डाला है। युवक-युवतियों ने कहा कि वे चाहते हैं उनके गांव में भी सड़कें बनें, बिजली-पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिले। पहली बार वोट डाल रही रुकसाना तबसुम का कहना था कि वे अपने वोट का इस्तेमाल एक अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए कर रही हैं, जो जनता की समस्याओं का समाधान करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



100 साल से ऊपर के 17 मतदाताओं ने डाले वोट
पुंछ। लसाना ब्लाक में पंचायत चुनाव के पांचवे चरण में गांव मोहल्ला मलिकां वार्ड एक में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां सौ साल से ऊपर की उम्र के करीब 17 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बुजुर्गों सदरदीन, सलाम दीन, मोहम्मद दीन, जमाल हुसैन आदि का कहना था कि गांव में बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याएं हैं। ऐसे में विकास की आस में उन्होंने वोट डाले हैं। गौरतलब है कि मोहल्ला मलिकां वार्ड नंबर एक के मतदान केंद्र में कुल 154 मतदाता हैं, जिनमें से 20 मतदाताओं की आयु सौ वर्ष से अधिक है। बड़ी संख्या में बुजुर्गों के मतदान करने पहुंचने पर वहां तैनात सीमा सुरक्षाबल के अधिकारी भी उनको मतदान केंद्र के अंदर पहुंचाने में मदद करते नजर आए। वहां तैनात मतदान अधिकारियों ने इन बुजुर्गों को बैठने के लिए कुर्सियां भी दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed