फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में उमड़ी संगत

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में उमड़ी संगत

Sat, 24 Nov 2018 11:19 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में उमड़ी संगत
पुंछ। शुक्रवार को देश भर की ही तरह जिले में भी गुरुनानक देव का 449वां प्रकाशोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर के गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाए गए और लंगरों का आयोजन किया गया। इसमें सभी समुदायों के हजारों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव का मुख्य आयोजन जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित किया गया। इसमें सर्वप्रथम सुबह नौ बजे पिछले तीन दिनों से चल रहे गुरुग्रंथ साहब के अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाए गए, जिनमें स्थानीय एवं अमृतसर से आए रागी व हजूरी जत्थों ने गुरुवाणी पर आधारित शब्दों का गायन करते हुए संगत को निहाल किया। इस अवसर पर सुबह से देर शाम तक बड़ी संख्या में सिख संगत गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए पहुंच रही थी। इस मौके पर जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त पुंछ कृष्णालाल, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, सुरजन सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर गुरुद्वारा अहाता साहब में लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन




मेंढर में निकाला गया नगर कीर्तन
मेंढर। उपजिला में भी शुक्रवार को गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इससे पहले करीब एक सप्ताह रोजाना सुबह नगर कीर्तन का आयोजन होता रहा। शुक्रवार की सुबह भी नगर कीर्तन निकाला गया और मेंढर स्थित गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहेब जी का पाठ कर लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा मेंढर के प्रधान हरमीत सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



रागी जत्थों ने गुरु महिमा का किया बखान
राजोरी। शुक्रवार को गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भंडारे में आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के मुख्य बाजार स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारे में अखंड साहब पाठ समाप्ति के बाद निशान जी का चोला बदला गया। विशेष रूप से बाहरी राज्य से आए रागी जत्थे ने गुरु की महिमा का बखान किया। इस अवसर पर बच्चों ने कविताएं प्रस्तुत कीं और गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उधर जिले के बुद्धल, कालाकोट, धर्मसाल, शहर के बथूनी आदि इलाकों में भी गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने भारी संख्या में गुरुद्वारों में पहुुंच कर माथा टेक कर गुरु का आशीर्वाद पाया। इस अवसर पर आयोजित भंडारों में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्यूरो

गुरुद्वारे में माथा टेका
सुंदरबनी। गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सुंदरबनी नगर के गुरुद्वारे में अखंड पाठ तथा लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा सुंदरबनी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरबनी के गांव ब्यानीगाला, टांडा, ठंडापानी तथा मरचौला से आई सिख संगत ने गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। संगत ने गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सिख संगत के अलावा हिंदू समुदाय के लोगों में भी गुरुद्वारे में पहुंचकर अपनी सेवाएं दीं। ब्यूरो



गुरु की शिक्षाओं के बारे में बताया
नौशेरा। नौशेरा में शुक्रवार को सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 549वां प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। छठी पातशाही गुरुद्वारे से पिछले कई दिनों से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम में लुधियाना से बलबीर सिंह, जम्मू से दिलबाग सिंह व सुरजीत सिंह ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed