{"_id":"5bf44d12bdec22697e53a360","slug":"15427372196-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूनिसिपल कमेटी रियासी कटड़ा पर भाजपा का दबदबा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूनिसिपल कमेटी रियासी कटड़ा पर भाजपा का दबदबा।
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी के साथ कटड़ा में भी भाजपा का दबदबा
चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद के चुनाव में थी कांटे की टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
रियासी। गुप्त मतदान के बाद म्यूनिसिपल कमेटी रियासी के साथ ही कटड़ा में भी भाजपा का दबदबा रहा। इसके साथ ही विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय नंदा भी अपनी पहली अग्नि परीक्षा में पास हो गए।
जिले की दोनों म्यूनिसिपल कमेटियों में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद के चुनावों से पहले भाजपा की टक्कर कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ मानी जा रही थी। रियासी के तेरह वार्ड में भाजपा के छह पार्षद हैं। वहीं भाजपा से नाराज होकर निर्दलीय पार्षद बने योगराज रैना के वापस पार्टी में लौट आने पर वह डिप्टी चेयरमैन के दावेदार बने, तो भाजपा को निर्दलीय मोहम्मद रमजान, वरुण शर्मा और जहांआरा खान का भी समर्थन मिल गया। इससे भाजपा के पार्षद सुदेश कुमार पुरी को दस वोट मिले। चुनाव से पहले माना जा रहा था कि कटड़ा म्यूनिसिपल कमेटी में भाजपा, कांग्रेस तथा पूर्व चेयरमैन अम्बरीश मगोत्रा समर्थित निर्दलीय पार्षदों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। लेकिन मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो गई और सभी कयासों पर विराम लग गया। इस दौरान विमल इंदू चेयरमैन और अजय बडू डिप्टी चेयरमैन चुन लिए गए।