{"_id":"5bf314febdec2269796aa8d8","slug":"15426573272040-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ-रावलाकोट बस से आर-पार हुए पीओके के 40 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ-रावलाकोट बस से आर-पार हुए पीओके के 40 लोग
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पिछले हफ्ते की तरह नियंत्रण रेखा के आर-पार बरसों से बिछुड़े परिवारों को आपस में मिलवाने के लिए पुंछ-रावलाकोट बस सेवा चलाई गई। अपनों से मिल कर अथवा अपनों से मिलने के लिए 40 पीओके नागरिक चक्कां दा बाग की नियंत्रण रेखा के रास्ते आर-पार हुए। सोमवार की सुबह और शाम को पुंछ नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जहां से पुंछ-रावलाकोट बस चलती है, वहां बड़ा ही मार्मिक दृश्य देखने को मिला।
सोमवार की दोपहर 1.50 बजे पुंछ जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन पर बने गेट खोले गए। सर्वप्रथम भारत की तरफ से 15 लोग पुंछ-रावलाकोट बस में सवार होकर नियंत्रण रेखा के उस पार गए। इनमें सभी पीओके नागरिक भारत में बसे रिश्तेदारों के पास एक महीना बिता कर वतन लौटे। उस पार से रावलाकोट-पुंछ बस में सवार होकर भी 25 लोग राह-ए-मिलन पार कर इस तरफ पहुंचे। इनमें सभी पीओके के रहने वाले लोग पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए इस पार आए। सोमवा को भी किसी भारतीय नागरिक को पीओके में बसे रिश्तेदारों के पास जाने का मौका नहीं मिल पाया, क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से एक भी नया परमिट जारी नहीं किया गया।