फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जिला मैजिस्ट्रेट ने सभी निजी हथियारों के लाईसैंस निलंबित किए,लोगों को अपने अपने थानों में हथियार जमा करवाने के निर्देश जारी किए

जिला मैजिस्ट्रेट ने सभी निजी हथियारों के लाईसैंस निलंबित किए,लोगों को अपने अपने थानों में हथियार जमा करवाने के निर्देश जारी किए

Thu, 08 Nov 2018 01:05 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
जिला मैजिस्ट्रेट ने सभी निजी हथियारों के लाईसैंस निलंबित किए,लोगों को अपने अपने थानों में हथियार जमा करवाने के निर्देश जारी किए
पुंछ। मंगलवार देर शाम को जिला मजिस्ट्रेट राहुल यादव ने सीआरपीसी की धारा 144 के अंतर्गत जिले के सभी निजी हथियारों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी लाइसेंस धारकों को अपने-अपने हथियार अपने क्षेत्र के पुलिस थानों में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि पुंछ जिला से जारी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय सभी प्रकार के लाइसेंस तत्काल निलंबित किए जाते हैं। इस आदेश के जारी होने के बाद कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का हथियार लेकर आवाजाही करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश उन पर लागू नहीं होगा, जो लाइसेंस वाले हथियारों से सरकारी ड्यूटी को अंजाम देते हैं। जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी यह आदेश 27 अक्तूबर 2018 से अगले दो माह तक जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed