फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   martyred jawan aurangzeb father said india should again do another surgical strike on pakistan

J&K: शहीद औरंगजेब के पिता बोले पाकिस्तान पर सरकार करे और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

Sat, 29 Sep 2018 02:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 29 Sep 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
martyred jawan aurangzeb father said india should again do another surgical strike on pakistan
औरंगजेब के पिता - फोटो : फाइल
पुंछ की मेंढर तहसील के सलानी गांव के रहने वाले शहीद औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा है कि पाकिस्तान पर और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अबकी बार दिन में पाकिस्तान में घुस कर उसे सबक सिखाना चाहिए, तभी वह सुधरेगा। हनीफ ने कहा कि भारतीय फौज ने म्यांमार और पाक अधिकृत क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक कर अपना लोहा मनवाया है। इसलिए यदि पाकिस्तान अब भी बार-बार सीजफायर उल्लंघन से बाज नहीं आता है, तो उसे कड़ा सबक सिखाने के लिए और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे सेना में नौकरी कर चुके हैं और उनका भाई व दो बेटे सेना में हैं। हनीफ ने कहा कि उनके कुनबे के कम से कम 80 लोग और सलानी के 80 प्रतिशत लोग सेना में हैं। उन्होंने कहा कि वे इस बात को जानते हैं कि पाकिस्तान केवल धमकी देता है, पर भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। रामगढ़ में बीएसएफ जवान के साथ जिस तरह की बर्बरता पाकिस्तान ने की, उस पर उन्होंने कड़ा रोष जताया और कहा कि अब वक्त आ गया है कि केंद्र की मोदी सरकार उसे इसका सबक सिखाते हुए और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करे। बीएसएफ सैनिक के साथ पाकिस्तान की तरफ से की गई बर्बरता का बदला लेना चाहिए।
विज्ञापन


सलानी में भर्ती रैली आयोजित नहीं करने का मलाल
कश्मीर से ईद की छुट्टी पर घर आते समय आतंकियों ने भारतीय सेना की 44 आरआर के जवान औरंगजेब को अगुवा कर शहीद कर दिया था। उसके बाद से आतंकियों का सफाया करने की आस लगाए बैठे उसके पिता मोहम्मद हनीफ को इस बात का मलाल है कि बेटे की शहादत के तीन महीने बीत जाने के बाद भी केंद्र की मोदी सरकार ने उनके गांव सलानी में युवाओं के लिए सेना की भर्ती रैली नहीं आयोजित की। शुक्रवार को सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी बरसी पर बात करते हुए मोहम्मद हनीफ ने कहा कि उन्हें बेटे औरंगजेब की शहादत पर नाज है। उसकी शहादत को देशवासियों, केंद्र सरकार ने बहुत बड़ा सम्मान दिया, लेकिन इस बात का बड़ा मलाल है कि सलानी के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए वादा करने के बाद भी सरकार ने यहां अभी तक भर्ती रैली नहीं आयोजित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed