{"_id":"5b1d7bd14f1c1bf66e8b764b","slug":"15286589017-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ के सपूत विक्रम जीत सिंह ने सैन्य अधिकारी बन पिता का सपना किया साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ के सपूत विक्रम जीत सिंह ने सैन्य अधिकारी बन पिता का सपना किया साकार
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। शनिवार को देहरादून स्थित सैन्य अकादमी में हुई अधिकारियों की पासिंग आउट परेड में शामिल युवाओं में पुंछ के विक्रम जीत सिंह खजूरिया भी शामिल रहे। उन्होंने सैन्य अधिकारी बन अपने पिता का सपना साकार किया।
पासिंग आउट परेड के उपरांत जब उसकी खुशी में शामिल होने पहुंचे उसके माता पिता ने अपने हाथों से उसके कंधों पर सितारे सजाए तो उन तीनों की ही खुशी का ठिकाना ही नहीं था। फोन पर रविवार को अमर उजाला के साथ खुशी का इजहार करते हुए कैप्टन विक्रम जीत सिंह के पिता सुबेदार कुलदीप सिंह का कहना था कि उन्होंने करीब तीन दशक तक सेना में नौकरी की है और उस दौरान जब कभी भी उन्हें इस प्रकार की पासिंग आउट परेड देखने का मौका मिला तो मैंने हर बार यही सपना देखा की वो वक्त कब आएगा जब मेरा बेटा भी इसी प्रकार सैन्य अधिकारी की पासिंग परेड में शामिल होगा और मैं स्वयं अपने हाथों से उसके कंधे पर सितारे सजाऊंगा कल जब मेरा यह सपना पूरा हुआ तो मुझे लगा कि मेरे वाहे गुरु ने मेरी सब इच्छाएं पूरी कर दी हैं।
पुंछ नगर के वार्ड नंबर-14 निवासी कुलदीप सिंह के बड़े भाई एडवोकेट राजिंदर सिंह जोकि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष होने के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं वह भी भतीजे की पासिंग आउट परेड देखने के लिए छोटे भाई के साथ वहां मौजूद थे। उनका कहना है कि हमारे परिवार में सबसे पहले कुलदीप सेना में गया और सूबेदार तक पदोन्नति पाकर सेवानिवृत्त हुआ उसे देख कर मेरा बड़ा पुत्र भी सैन्य अधिकारी बना आज वह सेना में मेजर है और मेरे बेटे के बाद आज विक्रमजीत ने हमारा सर गर्व से ऊंचा कर दिया है जो उसने अपनी लगन से सैन्य
विज्ञापन
अधिकारी बन कर देश की सेवा का रास्ता चुना है। पुंछ के विक्रम जीत सिंह खजूरिया के सैन्य अधिकारी बनने से नगर में लोगों में भारी खुशी का माहौल है।