{"_id":"5c9a75d2bdec22147609e9df","slug":"151553626578-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर से दुर्व्यवहार पर एसआई के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर से दुर्व्यवहार पर एसआई के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक्टर से दुर्व्यवहार पर एसआई के खिलाफ नारेबाजी
रियासी जिला अस्पताल का मामला, कर्मियों के कामकाज बंद करने पर मरीज हुए परेशान
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने की एसआई को सस्पेंड करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रियासी। एसआई द्वारा डाक्टर से दुर्व्यवहार करने के विरोध में मंगलवार को जिला अस्पताल के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। किसी प्रकार का कोई कामकाज नहीं किया गया। सभी ने एसआई के व्यवहार पर रोष जताया। अस्पताल परिसर में धरने पर बैठकर नारेबाजी भी की। इस दौरान उपचार कराने आए मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनुसार सोमवार की रात को तलवाड़ा चौकी आफिसर अजय किसी मुजरिम का मेडिकल कराने को आए थे। उस समय ड्यूटी पर तैनात डा. साजन रैना किसी अन्य मरीज के उपचार में लगे थे। इस बीच एसआई ने उनको कई बार जल्दी मेडिकल किए जाने को कहा। थोड़ा समय बीतने के बाद एसआई डाक्टर के साथ बदतमीजी करने पर उतर आए। दबंगता भी दिखाई। मामले को लेकर मंगलवार सुबह सभी डाक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ के अस्पताल में आने के बाद एसआई के व्यवहार पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। बाद में सभी ने काम बंद रख कर हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में धरना देकर बैठ गए। एसआई के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हड़ताल का असर अस्पताल में आने वाले मरीजों पर भी पड़ा और वह उपचार व जांच के लिए दरबदर होते रहे। दोपहर बाद मौके पर एडिशनल एसपी पहुंचे और हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सारी बातों को लिखित रूप में रखा। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में एसआई पर हरसंभव कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने एसआई को सस्पेंड करने की मांग रखते हुए विभागीय कार्रवाई करने की मांग रखी।