फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   क्षेत्र में अपराध रोकने में पुलिस का करें सहयोग

क्षेत्र में अपराध रोकने में पुलिस का करें सहयोग

विज्ञापन
क्षेत्र में अपराध रोकने में पुलिस का करें सहयोग
अरनिया। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बंसी लाल शर्मा ने कहा कि अपराध रोकने में आमजन पुलिस का सहयोग करें। उनकी सजगता व गंभीरता से अपराधियों की धरपकड़ जल्द ही की जा सकती है। पुलिस लोगों की रक्षा व सुरक्षा के लिए है।
विज्ञापन

वह शनिवार को अला चौकी में पुलिस पब्लिक बैठक में बोल रहे थे। बैठक में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों व अन्य अपराध पर अंकुश लगाने पर चर्चा की गई। बैठक में लोगों को कई छोटी-छोटी जानकारियां दी गईं, जिससे अपराध व चोरी की वारदात पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में सरपंच कमलेश कुमारी, करेयाल के सरपंच कुलदीप राज, कठार के नायब सरपंच कुलदीप कुमार, राजिंदर संधू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

---

कैंडल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी
अरनिया। आदर्श गांव अला सहित करेयाल, अडलेहड़ व अरनिया के युवाओं ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने और उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। मार्च मुख्य चौराहे पर आकर समाप्त हुआ। यहां मोमबत्तियां जलाकर शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसी बीच भारत माता की जय के नारे लगाए गए और जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए केंद्र सरकार से अपील की। इस मौके पर राजिंदर संधू, सुपिंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed