फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रेप पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी

रेप पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Tue, 22 May 2018 02:36 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी
राजोरी। करीब साल बाद भी कालाकोट इलाके की एक रेप पीड़िता को इंसाफ नहीं मिल पाया है। आजिज आकर उसने जल्द इंसाफ नहीं मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। उसका कहना है कि तीन साल से आरोपी खुले में घूम रहा है, लेकिन एक मंत्री का चहेता होने से पुलिस उस पर हाथ डालने से बच रही है।
विज्ञापन

जिले के कालाकोट पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की एक महिला के साथ वर्ष 2015 में कालाकोट निवासी एक व्यक्ति ने बलात्कार किया था। पीड़ित महिला ने उस समय कालाकोट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत पर कालाकोट के पंजाह निवासी विक्रम शर्मा के खिलाफ आरपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया था। उस समय से अब तक वह पुलिस को चकमा देता फिर रहा है। पीड़ित महिला का कहना है कि एक मंत्री का समर्थक होने से उसकी जिंदगी को बर्बाद करने वाले दरिंदे को गिरफ्तार करने से पुलिस बचती रही है। पीड़िता के अनुसार मंत्री ने कालाकोट पुलिस को निर्देश दे रखे हैं कि बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार न किया जाए। इस संबंध में एसएचओ कालाकोट दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बलात्कार के आरोपी की धर पकड़ के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने उसके एक भाई को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर आरोपी के ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed