फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शोपियां मामले में सेना और सरकार के बीच बढ़ा विवाद

शोपियां मामले में सेना और सरकार के बीच बढ़ा विवाद

Tue, 06 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
शोपियां मामले में सेना और सरकार के बीच बढ़ा विवाद
जम्मू। घाटी में मेजर आदित्य के शहीद होने के बाद सेना और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है। शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के दौरान मारे लोगों को सरकार आम नागरिक बता रही है। वहीं, सेना सभी मारे गए लोगों के तार आतंकी संगठन लश्कर ए तोइबा से जोड़ रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और सेना की संयुक्त कमान की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शोपियां आतंकी हमले के दौरान मारे गए लोगों के आम नागरिक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। जबकि अन्य स्थानीय निवासी थे। क्षेत्र के लोगों ने भी आजादी के समर्थन में नारे लगाए और सरकार का विरोध जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाशील है। घटना से काफी गमगीन हैं। जबकि सेना का दावा है कि मारे गए सभी लोग ओवरग्राउंड वर्कर हो सकते हैं और उनके तार आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं। कश्मीर में हालात बिगड़ गए हैं। राजनीतिक और सैन्य स्तर पर दोनों के अलग अलग बयान आने से टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। मृतकों की पहचान भी हो गई है। इसके बाद भी राजनीतिक बयानबाजी बढ़ गई है। जिन विपक्षी दलों का आधार कश्मीर है। वह भी इस मामले को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। घटना को मात्र आतंकवाद से जोड़कर देखना की निंदा कर रहे हैैँ। वहीं, सेना के अधिकारी पत्रकार वार्ता व अन्य बयानों से कार्रवाई को सही बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed