{"_id":"593d9c204f1c1b4a078b460e","slug":"151497209888-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल से मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल से मिला व्यक्ति का शव
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
ज्यूल चौक के पास स्थित एक होटल में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करा परिवार वालों को सौंप दिया गया। मामला दर्ज कर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल हामिद (40) निवासी पुंछ ने शनिवार रात ज्यूल चौक के पास स्थित होटल गणपति में ठहरने के लिए रूप लिया। रात के वक्त खाना खाकर उसने दरवाजा बंद कर लिया। सुबह जब होटल मालिक चेकआउट करने पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर होटल मालिक को शक हुआ। उसने पुलिस वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो सामने अब्दुल का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को जीएमसी शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। वहीं पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है।