फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   150 terrorist infiltrated in kashmir after unrest

कश्मीर हिंसा के बाद घाटी में पाक के रास्ते घुसे 150 आतंकी

Sun, 05 Mar 2017 02:45 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 05 Mar 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
150 terrorist infiltrated in kashmir after unrest
आतंकी घुसपैठ की कोशिशें - फोटो : File Photo

बर्फवारी के दौरान भी पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें थमी नहीं है। बार्डर और एलओसी पर औसतन हर दूसरे दिन आतंकियों द्वारा घुसपैठ के प्रयास हो रहे हैं। आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में फैली हिंसा के बाद पाकिस्तान से अबतक 150 आतंकी घुसपैठ में सफल रहे हैं।

विज्ञापन


बार्डर पर थर्मल इमे्जर लगाए जाने के बाद से बीएसएफ ने घुसपैठ के 72 प्रयास विफल किए हैं। घुसपैठ की कोशिश कर रहे 30 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढ़ेर किया है लेकिन घुसपैठ रोकने के पुख्ता प्रबंध व्यवस्था पूरी होने में अभी दो साल की देर है।
विज्ञापन


जम्मू जिसे स्थित बार्डर के संवेदनशील इलाके में  स्मार्ट तारबंदी और एककीृत बार्डर प्रबंधन योजना का एक हिस्सा इस साल के दिसम्बर तक पूरा किए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2018 तक सीमा पर स्थापित हो सकेगी स्मार्ट तारबंदी

150 terrorist infiltrated in kashmir after unrest
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : File Photo

पाकिस्तान बार्डर से आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए स्मार्ट तारबंदी की योजना दिसम्बर 2018 तक पूरी की जाएगी। इसके तहत बार्डर पर आधुनिक सर्विलांस उपकरण, लांग रेंज आर्ब्जवेशन सिस्टम, नाइट विजन उपकरण लगाए जाएंगे। बार्डर और एलओसी पर भूमिगत सेसंर और जलमाग्रों में भी सेंसर लगाने की योजना बनाई गई है।

इलेक्ट्रो आप्टिक सेंसर में उच्च रिजूल्येशन वाले कैमरे लगाए जाएंगे। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव मधुकार गुप्ता की अध्यक्षता वाली कमेटी ने बार्डर सुरक्षा, जवानों की तैनाती, इफ्रास्ट्रक्चर, तारबंदी के खाली स्थानों तकनीकी कवच बनाने की योजना पर काम शुरू सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पिछले आठ महीने में लगभग 150 आतंकियों की घुसपैठ की सूचना है। 

14 महीने में घुसपैठ की 220 कोशिशें हुईं

150 terrorist infiltrated in kashmir after unrest
500 आतंकी शामिल - फोटो : Demo Pic.

गृह विभाग के दस्तावेजों के अनुसार पिछले 14 महीने में घुसपैठ की 220 कोशिशें हुईं। इन कोशिशों में लगभग 500 आतंकी शामिल थे। बीएसएफ और सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 385 आतंकियों को पाकिस्तान की ओर वापस खदेड़ा।

2013 में 142, 2014 में 105, 2015 में 41, 2016 में 72 और इस साल को दो महीने में 23 आतंकी वापस खदेड़े गए हैं। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश करने वाले 165 आतंकियों को बार्डर और एलओसी पर ढ़ेर किया।

हर साल आतंकियों द्वारा बर्डर और एलओसी पर औसतन 250 बार घुसपैठ की कोशिशें होती रही हैं। सूत्रों के मुताबिक 2013 में 277, 2014 में 222, 2015 में 121 और 2016 में 215 घुसपैठ के प्रयास दर्ज हुए। इस साल आतंकियों द्वारा 30 से अधिक कोशिशें हो चुकी हैं। बीएसएफ और सेना ने घुसपैठ की अधिकांश कोशिशों को विफल कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed