फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   15 injured in shopian grenade attack, police party was on target

शोपियां हमले में पुलिस पार्टी थी निशाने पर, 15 घायल

Sun, 10 May 2015 01:55 AM IST
Updated Sun, 10 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
15 injured in shopian grenade attack, police party was on target

कश्मीर के शोपियां के व्यस्त बाजार में आतंकियों द्वारा ग्रेनेड फेंकने से 15 लोग घायल हो गए। बाजार में दिन दहाड़े हुई घटना में दो बच्चियां भी घायल हो गईं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी करवा कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


रात दस बजे तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एक्सप्लोसिव सबस्टेंस एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना श्रीनगर से करीब 50 किलोमीटर दूर शोपियां जिले के मुख्य बाजार में हुई।

चारो ओर खून से लथप‌थ लोग

15 injured in shopian grenade attack, police party was on target

आतंकियों का निशाना पुलिस का गश्ती दल था, लेकिन निशाना चूक जाने से ग्रेनेड व्यस्त बाजार में गिरकर फटा। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई।

लोग चिखते चिल्लाते भागने लगे। चारो ओर खून से लथपथ लोग गिरे नजर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

शोपियां के एसएसपी अल्ताफ अहमद खान ने बताया कि हमला दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे किया गया। इसमें पुलिस की पार्टी को निशाना बनाने की कोशिश की गई।

घटना में 15 स्थानीय लोग घायल हुए। इनमें दो नन्ही बच्चियां भी शामिल हैं। एसएसपी के अनुसार हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे श्रीनगर के स्टेट अस्पताल ले जाया गया।

ये हैं हमले में घायलों के नाम

15 injured in shopian grenade attack, police party was on target

घटना के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी करवा कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घायलों में आशा (निवासी हरपोरा), जाहिद अहमद (रावलपोरा), शकील अहमद खान (कारेवा मानलू), आमिर हुसैन (लरगाम), मोहम्मद लतीफ, शाबतोजा इकबाल (दोनों बाटपोरा), समीर अहमद (पिंकूरा), रईस अहमद डार (बटपोरा), गुलजार अहमद (परगोची), सलीमा बेगम (मालडेरा), मोहम्मद अमजद (बिहार), साईमा (अलाई कोछा), शकील अहमद डार (लजूरा पुलवामा), रईस अहमद (लाडू पंपोर) और रुतबा जान (कारवा मंटू) शामिल है।

तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त

15 injured in shopian grenade attack, police party was on target

राजोरी। सेना ने रियासत में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला-बारूद व अन्य हथियार बरामद किए हैं। मेंढर तहसील के सूनी गली क्षेत्र में शुक्रवार को घुसपैठ के प्रयास में एक आतंकवादी को ढेर करने के बाद सेना ने शनिवार को पुलिस के साथ मिलकर एलओसी से सटे क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान ककोड़ा के जंगलों में आतंकियों के ठिकाने से एक एके 47 राइफल, 212 एके राउंड, 8 एके मैगजीन, 223 पीका राउंड, एक जीपीएस, तीन दूरबीनें, चार रेडियो सेट, एक  टेलीफोन सेट व बड़ी मात्रा में युद्ध जैसी सामग्री बरामद की।

उधर, पुंछ जिले की मेंढर तहसील के गनी जंगल में सेना की 39 आरआर व एसओजी मेंढर ने संयुक्त रूप से आतंकवादियों के ठिकाने से तीन चाइनीज हैंड ग्रेनेड , 310 एके व पीका राउंड, 11 पेंसिल सेल, 10 मीटर फ्यूज तार, 20 मीटर ब्रास तार और एक एके मैगजीन बरामद की।

उधर, कश्मीर के बांडीपोरा इलाके में पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। यहां चार प्लास्टिक जार में विस्फोटक सामग्री, एक आरपीजी बूस्टर, तीन आरपीजी राकेट और 234 एके राउंड बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed