फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   15 days ago, terrorist Shafi Dar, associated with terrorist organization Hizbul arrested by police

15 दिन पहले आतंकी संगठन हिजबुल से जुड़ा आतंकी शफी डार गिरफ्तार, परिवार लगा चुका था समर्पण की गुहार

Mon, 13 Jan 2020 12:43 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 13 Jan 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
15 days ago, terrorist Shafi Dar, associated with terrorist organization Hizbul arrested by police
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर अनंतनाग के कोकरनाग में रविवार की शाम सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी शहीद शफी डार को गिरफ्तार किया। बताते हैं कि वह 15 दिन पहले आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। पुलिस परिवार वालों की गुहार पर उसके समर्पण का लगातार प्रयास कर रही थी। 
विज्ञापन


उधर कुलगाम जिले के मीर बाजार इलाके से श्रीनगर एयरपोर्ट पर एंटी हाइजैकिंग स्क्वॉड में तैनात डीएसपी देविंदर सिंह की हिजबुल कमांडर नवीद बाबू समेत दो आतंकियों के साथ पकड़े जाने के मामले में दूसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। रविवार को घाटी में तैनात सुरक्षा एजेंसियां आईबी तथा रॉ के अधिकारियों ने भी पूछताछ की। डीएसपी समेत दोनों आतंकियों को शनिवार को पकड़ा गया था। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। गाड़ी मालिक की भी तलाश की जा रही है। इस बीच पूछताछ में आतंकियों से मिली जानकारी के आधार पर शोपियां में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया। यहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि यह एक जघन्य अपराध है। डीएसपी को आतंकी की तरह देखा जा रहा है और उससे सभी सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। विदेशी राजनयिकों के दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर तैनाती से सुरक्षा में सेंध संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि अधिकारी के किसी भी आतंकी घटना में शामिल होने की अब तक सूचना नहीं है। ऐसे में उसे ड्यूटी करने से कैसे रोका जा सकता है। 

संयुक्त पूछताछ और जांच में सब बातों का खुलासा हो जाएगा। संसद पर हमले में उसकी संलिप्तता के विषय में पुलिस रिकार्ड में कुछ नहीं है लेकिन उससे इस बारे में पूछताछ की जाएगी। डीएसपी कई आतंकवाद निरोधक अभियान में शामिल रहे हैं, लेकिन जिन परिस्थितियों में गिरफ्तारी हुई है जिसमें वह आतंकियों के साथ था और वाहन चला रहा था, एक जघन्य अपराध है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच जारी है। कई सूचनाएं मिली हैं, लेकिन इसे शेयर नहीं किया जा सकता है। पकड़े गए आतंकी नवीद बाबू पर 17 मामले दर्ज हैं और वह रियाज नायकू के बाद हिजबुल में दूसरा बड़ा कमांडर है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस के आतंकियों से गठजोड़ संबंधी सवाल को नकारते हुए कहा कि इसे सबके साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।    

सुरक्षा बलों ने शनिवार को पुलिस के डीएसपी देविंदर सिंह को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों नवीद बाबू व एक अन्य के साथ गिरफ्तार किया था। डीएसपी श्रीनगर एयरपोर्ट पर एंटी हाइजैकिंग स्क्वॉड में तैनात है। तीनों को एक कार से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान कार से दो एके 47 राइफल बरामद की गईं। बाद में डीएसपी के श्रीनगर स्थित घर की तलाशी में एक एके 47, दो पिस्टल तथा तीन ग्रेनेड मिले। त्राल में पैतृक घर की भी तलाशी ली गई। 

बताते हैं कि जम्मू जाने के लिए डीएसपी ने चार दिन की छुट्टी ली थी। गाड़ी से 1.47 लाख रुपये की बरामदगी की भी बात सामने आ रही है। नवीद 2012 में पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था। इसके साथ ही वह आतंकी संगठन के लिए काम करने लगा था। ड्यूटी के दौरान 2017 में वह अपनी व तीन साथियों की चार सर्विस रायफल लेकर बडगाम जिले के चंदपोरा गांव से भाग गया था। यहां उसे फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्टोर की सुरक्षा में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed