{"_id":"59345dcc4f1c1bd0168b4589","slug":"14966041212-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
अरनिया
मोदी सरकार के तीन वर्ष का कार्य काल पूरा होने पर उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा व पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने मोदी सरकार का तीन साल का लेखा जोखा लोगों के समक्ष रखा। कस्बा स्थित एक पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। मोदी सरकार के तीन साल के विकास व अन्य उपलब्धियों को उजागर करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों चली आ रही लगन और मेहनत के कारण आज भारत पूरे विश्व में नंबर एक पर पहुँचने वाला है। नोटबंदी के दौरान विपक्ष ने काफी हो हल्ला किया मगर लोगों का केंद्र को भरपूर साथ मिला जिस कारण आज भ्रष्टाचार कम हुआ है। अरनिया पंडोरिया सड़क मार्ग की खस्ता हालत पर मंत्री ने कहा कि यहाँ का विधायक बिल्कुल निकम्मा साबित हुआ है। खराब सड़क से लोगों को परेशानियों का सामना तो करना ही पड़ता ही है ऊपर से जान का खतरा अलग से रहता है। भले ही मौजूदा समय में हमारा विधायक न हो मगर बिश्नाह हलके के विकास के लिए हमारी भाजपा सरकार आप लोगों के साथ है और जल्द ही इस सड़क मार्ग को ठीक करके तारकोल डलवाया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान बृजेश्वर राणा, जिला उप प्रधान राजीव गुप्ता अरनिया मंडल प्रधान रमेश सैनी आदि उपस्थित रहे।