{"_id":"60ede59f8ebc3ebf2103c613","slug":"143-infected-in-the-state-one-died-jammu-city-news-jmu239384267","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 143 संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 143 संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के नए संक्रमित मामलों में गिरावट जारी है। पिछले चौबीस घंटे मेें रियासी, कठुआ और शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। इसके साथ पांच जिलों प्रत्येक में पांच से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जीएमसी अनंतनाग में एक कोविड संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 2435 सक्रिय मामले रह गए हैं। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर की आशंका भी बनी हुई है।
पिछले तीन माह बाद एक ही दिन में पहली बार तीन जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। जिला जम्मू में 10, उधमपुर में 6, राजोरी में 9, डोडा में 3, सांबा में 3, किश्तवाड़ में 5, पुंछ में 7, रामबन में 8, बड़गाम में 8, पुलवामा में 7, कुपवाड़ा में 2, अनंतनाग में 6, बांदीपोरा में 2, गांदरबल में 8 और कुलगाम में 1 संक्रमित मामला मिला है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 416 संक्रमित मरीज ठीक हुए। जम्मू कश्मीर में रिकवरी दर 97 फीसदी से ऊपर है।
45 से अधिक आयु वर्ग में 98 फीसदी को टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक (सिटीजन) आयु वर्ग में 4542841 लोगों को टीकाकरण के साथ 98.15 लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। इसमें जिला रियासी, पुंछ, राजोरी, जम्मू, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में 100 फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है। कुपवाड़ा 78.41 फीसदी के साथ सबसे पीछे है। श्रीनगर में 82.96 फीसदी टीकाकरण हुआ है।