फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री का सपना कभी नहीं होगा पूरा : गौतम गंभीर

जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री का सपना कभी नहीं होगा पूरा : गौतम गंभीर

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री का सपना कभी नहीं होगा पूरा : गौतम गंभीर
उधमपुर/रामनगर। उमर अब्दुल्ला सहित कश्मीर के कुछ नेताओं का जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री का सपना कभी पूरा नहीं होगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश एक है और एक ही रहेगा। इस देश में एक प्रधानमंत्री था, एक है और एक ही रहेगा। यह बातें वीरवार को पूर्व क्रिकेटर व भाजपा नेता गौतम गंभीर ने रामनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

गौतम गंभीर दोपहर करीब 12 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करने के लिए रामनगर में पहुंचे। डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम में गौतम गंभीर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने पीडीपी और नेकां के अलग प्रधानमंत्री वाले बयान पर जमकर निशाना साधा। गौतम गंभीर ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में देश में जो तरक्की हुई है, ऐसी तरक्की इससे पहले कभी नहीं हुई है। मोदी के रूप में देश को एक सच्चा प्रधानमंत्री मिला है। सबके लिए सबसे जरूरी विकास है। राष्ट्रवादी होने के कारण ही राष्ट्रीय पार्टी को चुना है। उमर अब्दुल्ला के अलग प्रधानमंत्री के बयान पर गौतम गंभीर ने कहा कि कश्मीर के जिन लोगों का अलग प्रधानमंत्री का सपना है, यह लोग देश व राज्य की तरक्की नहीं चाहते हैं। यह लोग केवल अपनी तरक्की चाहते हैं। इनको आम जनता की परेशानी से कुछ लेना देना नहीं है। इनका सपना केवल अपनी राजनीति को चमकाना है। हम यह सपना कभी पूूरा नहीं होने देंगे और यह देशहित के लिए कभी होना भी नहीं होना चाहिए। भारत हमारा देश है और भारत की उन्नती ही हमारा धर्म और कर्म है।
विज्ञापन


गौतम के साथ सेल्फी लेने उमड़ी भीड़
गौतम गंभीर को देखने के लिए रामनगर में लोगों की भीड़ सुबह से ही लग गई थी। जब गौतम गंभीर का चापर मैदान में उतरा तो लोग उनको देखने और फोटो खींचने लिए दौड़ पड़े। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गौतम गंभीर वापस लौटने लगे, तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंभीर के साथ सेल्फी लेने के बाद लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। गौतम गंभीर के रामनगर के दौरे को लेकर सुबह से दोपहर तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘130 करोड़ जनता को कैसे ब्लाक करेंगी महबूबा’
कठुआ। भाजपा के स्टार प्रचारक गौतम गंभीर ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर कहा कि यह वो लोग हैं, जो रियासत की जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोग कभी भी अपनी साजिशों में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने उन्हें तो ट्विटर पर ब्लाक कर दिया, लेकिन देश की 130 करोड़ जनता को कैसे ब्लाक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed