फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हल्की धुंध की आगोश में आया शहर

हल्की धुंध की आगोश में आया शहर

Wed, 28 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
हल्की धुंध की आगोश में आया शहर
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू को धुंध ने अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मौसम साफ रहने के बावजूद शहर और आसपास के इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। इसका असर प्रात: और देर शाम को देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों को अनुसार आगामी दिनों में धुंध का प्रवाह बढ़ेगा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन प्रात कई इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने पर मौसम साफ हुआ। जिसके बाद शाम को फिर ऐसा ही मौसम बन गया। यहां दिन का पारा 25.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकांश जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। कारगिल और लेह में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर कई जल स्थलों पर पानी जम गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित अन्य जिलों में शीत लहर जारी है। यहां दिन का तापमान 14.2 और न्यूनतम शून्य 0.0 दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पहलगाम में दिन का तापमान माइनस 2.5 और गुलमर्ग में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed