फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नौ दिन के बाद मुगलरोड पर यातायात बहाल

नौ दिन के बाद मुगलरोड पर यातायात बहाल

Tue, 20 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
नौ दिन के बाद मुगलरोड पर यातायात बहाल
पुंछ। नौ दिन के बाद सोमवार को पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड को यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके चलते पहले दिन कश्मीर की तरफ से वाहनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 नवंबर को सीजन की दूसरी भारी बर्फबारी होने से मुगलरोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। शनिवार को पुंछ जिले की तरफ से मुगलरोड को खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग ने आधूनिक स्नो कटर एवं स्नो फ्लोअर मशीनों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था। इस दौरान जिले के बफलियाज की तरफ से पीर की गली तक 47 किलोमीटर लंबी मुगलरोड पर बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया था। कश्मीर की तरफ से बर्फ हटाने का काम जारी रहने से रविवार को मुगलरोड को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका था। ऐसे में सोमवार सुबह कश्मीर के शोपियां की तरफ से मुगलरोड को यातायात के लिए खोला गया। इसके बाद उस तरफ से पुंछ जिले के लिए कई दर्जन वाहन बफलियाज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed