{"_id":"5bae7de2867a557f551a221b","slug":"141538162146-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम तोड़ने पर 108 ट्रकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम तोड़ने पर 108 ट्रकों के काटे चालान
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम का कारण बनने वाले ट्रकों के खिलाफ उधमपुर पुलिस ने शुक्रवार को विशेष तौर पर अभियान छेड़ कर चालान काट कर कुल 83,800 रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने चालकों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा नियमों का उल्लंघन किया तो इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राजमार्ग पर जाम की परेेशानी ने गंभीर रूप ले लिया है। इसका एक कारण राजमार्ग पर बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए ट्रक भी है। इसी को लेकर डीएसपी अजय जम्वाल और एसएचओ रैंबल परमजीत सिंह और उधमपुर के एसएचओ संजीव चिब ने अभियान छेड़ा। जखैनी से बट्टलबालिया व मलाड़ तक करीब कुुल 108 ट्रकों को चालान काट कर करीब 83800 रुपये जुर्माना वसूल किया। यह सभी ट्रक गलत तरीके से पार्क थे और इनके बार जाम की स्थिति बन रही थी। ब्यूरो