फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रामबन में रोके गए तीन हजार यात्री

रामबन में रोके गए तीन हजार यात्री

Thu, 05 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
रामबन में रोके गए तीन हजार यात्री
उधमुपर/रामबन। बारिश व भूस्खलन के बाद बालटाल व पहलगाम ट्रैक पर अमरनाथ यात्रा को रोके जाने के बाद उधमपुर से रवाना अमरनाथ यात्रियों के पहलगाम के जत्थे को रामबन में रोक दिया गया। सभी को चंद्रकोट में रोका गया, लेकिन यात्रियों ने राजमार्ग बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद यात्रियों को रामबन ले जाकर उनके रहने की व्यवस्था की गई। यात्रियों को लंगरों के साथ कम्यूनिटी हाल, सरकारी स्कूलों की इमारतों व विभिन्न स्थानों पर रखा गया है।
विज्ञापन

बुधवार से अमरनाथ यात्रा बुरी तरह से प्रभावित है। जम्मू से रवाना पहलगाम के जत्थे को बुधवार को उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोका गया था। वीरवार सुबह करीब छह बजे जत्थे को उधमपुर से आगे की तरफ रवाना कर दिया गया, लेकिन काफिले को चंद्रकोट में रोक दिया गया। यात्रियों को लगा कि कुछ समय के बाद उन्हें आगे बढ़ने दिया जाएगा, लेकिन इंतजार लंबा होते देख और खाने-पीने की सुविधा न मिलने पर अमरनाथ यात्री भड़क गए। इस दौरान सभी बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए वाहनों से बाहर निकल आए और राजमार्ग पर आवाजाही बंद कर प्रदर्शन करने लगे। जब प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो सभी यात्रियों के वाहनों को रामबन की तरफ मोड़ दिया गया। यहां पहुंचने पर अमरनाथ यात्रियों को विभिन्न स्थानों पर लगाए गए लंगरों में भोजन करवा कर शांत किया गया। इस दौरान यात्रियों को बताया कि बालटाल व पहलगाम में यात्रा को रोके जाने के कारण उन्हें आगे नहीं भेजा जा रहा है। शुक्रवार को आदेश मिलने के बाद सभी को आगे की तरफ रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामबन में रोके गए हैं यात्रियों के 150 वाहन
अमरनाथ यात्रा प्रभावित होने के बाद रामबन में करीब 150 वाहन रोके गए हैं। इनमें तीस बसें और करीब 120 छोटे वाहन हैं। इनमें करीब तीन हजार यात्री सवार हैं। यह सभी यात्री रामबन में कम्यूनिटी हाल, सरकारी स्कूल व मंदिरों में ठहराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगर कमेटियां पहुंचा रहीं भोजन
ठहराए गए स्थानों पर अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था लंगर कमेटियां कर रही हैं। वह लंगर तैयार कर कम्यूनिटी हाल, स्कूल व मंदिरों में पहुंचा रही हैं। यहीं पर अमरनाथ यात्रियों को भोजन करवाया जा रहा है।

ठहराए गए स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
जिन स्थानों पर अमरनाथ यात्रियों को ठहराया गया है, वहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने रामबन में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed