{"_id":"5b0477404f1c1be7408b7383","slug":"141527019328-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन जख्मी
Updated Wed, 23 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मंगलवार को जिले में पेश आए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से से एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय आटो चालक सज्जाद अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी गगड़ियां तहसील मंडी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान 18 वर्षीय गुलजार अहमद पुत्र फारूक अहमद निवासी सावजियां, तोयब काजमी (18) पुत्र इखलाक हुसैन काजमी निवासी गांव नंगाली और प्यारे मोहन सिंह पुत्र मोहम्मद सिंह निवासी रामबन के रूप में हुई है। घायलों में तोयब काजमी की हालत नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा आज दोपहर को सूरनकोट तहसील के गांव फागला में उस समय पेश आया जब सड़क निर्माण में लगी एक पोकलेन मशीन पहाड़ की कटाई के दौरान नीचे नाले में जा गिरी जिससे पोकलेन के साथ हैलपर के तोर पर काम कर रहा प्यारे मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे काम पर लगे अन्य लोगों ने तत्काल लसाना के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचाया जहां से उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल भेज दिया गया।
दूसरा हादसा देर शाम करीब साढ़े पांच बजे पुंछ नगर से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव नंगाली में उस समय पेश आया जब एक लोड कैरियर आटो चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब पांच सौ मीटर नीचे किसी के मकान की छत पर जा गिरा। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। इस हादासे का पता चलते ही एसएचओ पुंछ सचिन्दर सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों एवं मृतक को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया।