{"_id":"75aa27155ba05e2b636386e5336ca8f5","slug":"14-trains-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन के चलते 14 ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन के चलते 14 ट्रेनें रद्द
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन के चलते मंगलवार को पांचवें दिन जम्मू से 14 ट्रेनें रेलवे को रद्द करना पड़ीं। इन ट्रेनों के रद्द होने पर यात्रियों को मंगलवार को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार तीसरे दिन दो स्पेशल ट्रेनों को दिल्ली के लिए रवाना किया है। पांच दिन से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने के बाद जम्मू स्टेशन में यात्रियों की संख्या में बहुत ज्यादा कमी आ चुकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को रेलवे ने श्री शक्ति एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, पूजा एक्सप्रेस, जम्मू मेल, झेलम, राउरकेला एक्सप्रेस, टाटा मूरी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, उधमपुर दिल्ली सराय रोहेल्ला एसी एक्सप्रेस, कटड़ा-यसवंतपुर एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, कटड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को रद्द किया।
विज्ञापन
इनके रद्द होने की जानकारी यात्रियों को पहले ही मिल चुकी थी। इसलिए ज्यादातर यात्रियों ने पहले ही अपनी टिकटों को रद्द करवा दिया था। इसलिए मंगलवार को आरक्षण केंद्र में टिकट रद्द करवाने वालों की ज्यादा भीड़ नहीं थी।
सहारनपुर के रास्ते चलने वाली ट्रेनें मंगलवार को जम्मू और कटड़ा पहुंची हैं। वहीं इस रूट की ट्रेनें जम्मू और कटड़ा से रवाना भी हुई। फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रेलवे की तरफ से मंगलवार को दो ट्रेनें रवाना की गईं।
एक ट्रेन कटड़ा से तो दूसरी जम्मू से रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जिस प्रकार के हालात बने हुए हैं, बुधवार को भी स्थिति कुछ ऐसी ही बनी रहेगी।
वहीं ट्रेने रद्द होने के कारण स्टेशन के कुलियों के काम पर काफी असर पड़ा है। सभी यात्रियों की कमी को लेकर चिंतित है। मेटाडोर के कामकाज में भी असर पड़ चुका है।