{"_id":"5f10ac3d8ebc3e636a0b3a1a","slug":"14-more-patients-died-in-kashmir-490-newly-infected-jammu-city-news-jmu2144243138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः घाटी में 14 और मरीजों ने दम तोड़ा, संक्रमित मामलों का आंकड़ा 12000 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः घाटी में 14 और मरीजों ने दम तोड़ा, संक्रमित मामलों का आंकड़ा 12000 के पार
Fri, 17 Jul 2020 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ने से कश्मीर में हालात बिगड़ गए हैं। दूसरे दिन लगातार 14 और लोगों ने संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसके साथ प्रदेश में अब तक 222 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिसमें 204 मौतें कश्मीर संभाग से हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा भी 12000 के पार हो गया है। गुरुवार को 490 नए मरीज सामने आए, इसमें जम्मू संभाग से 62 और कश्मीर से 428 मामले शामिल हैं। वहीं 109 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए, इसमें जम्मू संभाग से 34 और कश्मीर से 75 मामले हैं।
विज्ञापन
जम्मू में आए नए संक्रमित मामलों में 5 ट्रैवलर और 9 अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। अन्य वर्ग में कृषि निदेशालय संक्रमित मामले में 4, छन्नी में 1, शीतल पेय फैक्ट्री मामले में 1, सीआरपीएफ में 1 संपर्क मामला आया है। इसके अलावा 1 मराठा बस्ती और छिब्ब नगरोटा से 1 गर्भवती महिला संक्रमित हुई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में सर्वाधिक 259, बारामुला में 18, कुलगाम में 21, शोपियां में 42, अनंतनाग में 6, कुपवाड़ा में 3, पुलवामा में 32, बड़गाम में 34, बांदीपोरा में 2, गांदरबल में 11, उधमपुर में 3, कठुआ में 2, राजोरी में 33, सांबा में 8, डोडा में 2 मामले शामिल हैं।
प्रदेश में 2381 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए
जम्मू कश्मीर में गुरुवार को कोरोना के 2381 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमण, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 323038 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 38581 को घर पर क्वारंटीन, 5488 को अस्पताल में आइसोलेशन, 13 को अस्पताल में क्वारंटीन और 43875 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया।
इसमें 234859 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 481452 सैंपलों में से 469296 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 12156 संक्रमित मामलों में से 5488 सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 887 और कश्मीर संभाग से 4601 मामले हैं। जम्मू संभाग से अब तक 1602 और कश्मीर संभाग से 4844 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक जम्मू संभाग में 19 और कश्मीर में 204 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।