फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आतंकवाद का पुतला फूंक विहिप ने किया प्रदर्शन

आतंकवाद का पुतला फूंक विहिप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आतंकवाद का पुतला फूंक विहिप ने किया  प्रदर्शन
उधमपुर। किश्तवाड़ में हुई आतंकी वारदात के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम को शहर के दोमेल चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किश्तवाड़ में चुन-चुन कर देशभक्त लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान सुशांत शर्मा के नेतृत्व में सुभाष चौक पर धरना देकर नारेबाजी शुरू की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो, हिंदू बचाओं तथा टारगेट किलिंग बंद करो लिखी तख्तियां लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सुशांत शर्मा ने कहा कि किश्तवाड़ में एक समुदाय को विशेष तौर पर निशाना बना कर आतंकी हमले किये जा रहे है। हिंदुओं को निशाना उन्हें मौत के घाट उतारा जाना काफी दुखद व निंदनीय है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि कुछ माह पूर्व किश्तवाड़ में ही भाजपा नेताओं की सरेआम गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। अब फिर से किश्तवाड़ में आरएसएस नेता चंद्रकात शर्मा को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले होना आम बात नहीं है। यह हमले एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, जो विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रवादी लोगों को निशाना बना कर किये जा रहे हैं। किश्तवाड़ में हिंदुओं में डर का माहौल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे जो भी देश विरोधी ताकतें हैं, वो कश्मीर की तरह जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों से भी हिंदुओं का पलायन करवाना चाहती हैं। जैसे कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को विस्थापन के लिए मजबूर किया गया था। लेकिन विहिप जैसे राष्ट्रवादी संगठन उनकी इन नापाक साजिशों को कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने सभी लोगों से देश विरोधी ताकतों व आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल से इस हमले के गुनहगारों को जल्द पकड़ने की मांग की। इस मौके पर परवीन सिंह, विक्कू, कुलदीप, रोहित, अरुण गुप्ता, अंशु, विनय, नरेश व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed