{"_id":"5c560039bdec22737a3679ce","slug":"131549140025-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग अधिकारियों पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग अधिकारियों पर लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर लगाने में भेदभाव का आरोप
दोमाना। राजपुरा की सरपंच ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर बिजली के खंभे देने में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। सरपंच नीना मन्हास ने बताया कि उनकी पंचायत में बिजली विभाग की ओर से सौभाग्य योजना के तहत बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इनको लगाने में मनमानी की जा रही है। कई बार एईई से खंभों को योजनाबद्ध तरीके से लगाने को कहा, लेकिन चहेते लोगों के घरों के पास खंभे लगाए जा रहे हैं।
पूर्व सरपंच धनत्तर सिंह (बिट्टू) ने कहा कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत उन्होंने 100 लोगों को कनेक्शन दिलवाए थे। लेकिन विभाग के अधिकारी पंचायत सदस्यों को भरोसे में लेकर काम नहीं कर रहे हैं। जहां जरूरत है, वहां खंभे और ट्रांसफार्मर नहीं लगा रहे हैं। अगर बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपनी कार्यप्रणाली को नहीं सुधारा तो पंचायत सदस्यों को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा। ब्यूरो