{"_id":"5b2c016b4f1c1bb26e8b93a7","slug":"131529610603-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर, कटड़ा रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर, कटड़ा रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/कटड़ा। अमरनाथ यात्रा और बढ़ती रेल यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए जीआरपी ने उधमपुर व कटड़ा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इसके अलावा रेलवे टनल व ट्रैक पर भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। एसएसपी जीआरपी कटड़ा रंजीत सिंह संब्याल ने वीरवार को रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा और अधिकारियों व जवानों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
गर्मी की छुट्टियां आरंभ होने के साथ ही कटड़ा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है और इसी के साथ रेल यात्रियों की संख्या में भी बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि ज्यादातर यात्री ट्रेनों पर ही सफर कर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 28 जून से अमरनाथ यात्रा के शुरू होने पर भी रेल यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। इसी को लेकर जीआरपी कटड़ा ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए एसएसपी रेलवे ने रेलवे स्टेशनों का दौरा किया। उन्होंने जवानों व अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रह कर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों को रेलवे टनलों व ट्रैक की सुरक्षा को पुख्ता करने को कहा। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद ही यात्रियों को रेलवे स्टेशन के अंदर आने दिया जाए। मशीनरी को भी दुरुस्त कर रख कर काम किया जाए।
‘हर आने जाने वालों पर रखें पैनी नजर’
अमरनाथ यात्रा से पहले धर्मनगरी में रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के एसएसपी ने दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान जवानों और डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन सहित रेलवे टनल, ट्रैक आदि का दौरा किया। जवानों को कहा कि हर आने जाने पर पैनी नजर बनाए रखें। हर यात्री की चेकिंग करने के बाद ही स्टेशन के अंदर जाने की अनुमति दी जाए। इस मौके पर एसडीपीओ बोधराज व थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह जम्वाल आदि मौजूद रहे।