फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अब राजोरी जिले के जरालां शिक्षा जोन का परीक्षा परिणाम वायरल

अब राजोरी जिले के जरालां शिक्षा जोन का परीक्षा परिणाम वायरल

Tue, 03 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
अब राजोरी जिले के जरालां शिक्षा जोन का परीक्षा परिणाम वायरल
राजोरी। 8वीं कक्षा की बोर्ड वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले ही एक और शिक्षा जोन का रिजल्ट वायरल हो गया है। डीसी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। डाइट राजोरी के प्रिंसिपल ने भी कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सुंदरबनी शिक्षा जोन की मेरिट सूची वायरल होने का मामला सामने आया था। सोमवार को जिले के बल जरालां शिक्षा जोन के सभी स्कूलों का परिणाम वायरल हो गया। डायट राजोरी द्वारा तैयार की गई परिणाम शीट पर उक्त शिक्षा जोन के सरकारी हायर सेकेंडरी ढांगरी में बनाए गए इवैल्युवेशन सेंटर के तहत पड़ने वाले सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम वायरल हो गया। इतना ही नहीं उक्त सेंटर का परिणाम कई बच्चों के पास भी पहुंच गया व बच्चों ने खुशी मनाना भी शुरू कर दिया। पहले सुंदरबनी जोन की मेरिट सूची और ढांगरी का इवैल्युवेशन सेंटर का परिणाम वायरल होने का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि डायट राजोरी के प्रिंसिपल को जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रिंसिपल डायट राजोरी प्रदीप कुमार शर्मा ने जिले के विभिन्न शिक्षा जोनों में बनाए गए इवैल्युवेशन सेंटरों के प्रिंसिपलों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जब तक डायट राजोरी आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित न करे तब तक कोई सेंटर परिणाम वायरल न करे। डायट प्रिसिंपल ने गवर्नमेंट ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी के प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी कर मेरिट सूची वायरल करने का कारण पूछा है। गौरतलब है कि 8वीं कक्षा की बोर्ड की वार्षिक परीक्षा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन और ट्रेंनिग (साइट) जम्मू के नेतृत्व में जिला इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन और ट्रेंनिंग (डायट) द्वारा लिए जाते हैं और जब तक डायट परिणाम घोषित न करे कोई अन्य स्कूल या इवैल्युवेशन सेंटर परिणाम या कोई मेरिट सूची नहीं निकाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed