{"_id":"5abe9c504f1c1bec618b48b6","slug":"131522441296-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुज्जरों पर अत्याचार सहन नहीं होगा: जुल्फकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुज्जरों पर अत्याचार सहन नहीं होगा: जुल्फकार
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
julfkar
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। फूड सप्लाई मंत्री चौधरी जुल्फकार अली ने वीरवार को अपने राजोरी दौरे के दौरान शहर के डाक बंगले में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि गुज्जर समुदाय पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पशु तस्करों पर पीएसए लगाओ या उन्हें फांसी पर चढ़ा दो, लेकिन तस्करी के नाम पर एक गरीब व मजबूर व्यक्ति पर अत्याचार मत करो।
तस्करी के नाम पर गरीब गुज्जरों पर अत्याचार या मारपीट कभी सहन नहीं की जाएगी।जुल्फकार ने कहा कि हमारे लोग पिछले कई दशकों से सीमाओं की रक्षा करते आ रहे हैं। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के खिलाफ अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। जमींदार लोग मौसम के साथ अपने पशुओं को यहां से वहां ले जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इस कदर दहशत पैदा कर रखी है कि हम लोग अपने पशुओं को दिन के उजाले में यहां से वहां भी नहीं ले जा सकते।
मंत्री ने तल्ख लहजे में कहा कि यदि आजाद हिंदुस्तान में एक व्यक्ति अपने पशुओं को यहां से वहां नहीं ले जा सकता तो यह फिर कौन सी आजादी हुई। मंत्री ने राजोरी-पुंछ सीमावर्ती जिले के गुज्जर व पहाड़ी समुदाय के लोगों को एक जुट हो कर अपने हक की लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी देखा कि दोनों जिलों को क्या मिला है।
विज्ञापन
आजादी के सात दशक बाद भी हमारे लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। आज भी हमारे लोगों को बिजली सही प्रकार से मयस्सर नहीं है। केंद्र से पैसा तो आता रहा है, लेकिन राजोरी-पुंछ के लोगों तक नहीं पहुंचा। इस दौरान पीडीपी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की कई परेशानियों को मंत्री के समक्ष रखा, जिन्हें जल्द दूर करने के लिए मंत्री ने आश्वासन दिलाया।