फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बुरहान की बरसी पर बड़ा हमला कर सकते हैं आतंकी

बुरहान की बरसी पर बड़ा हमला कर सकते हैं आतंकी

Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बुरहान की बरसी पर बड़ा हमला कर सकते हैं आतंकी
जम्मू। हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रह चुके आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर कश्मीर में बड़ा हमला हो सकता है। पिछले साल भी आतंकियों ने वानी की बरसी के तीसरे ही दिन अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला कर दिया था। इसमें सात यात्रियों की मौत हो गई थी। ऐसी सूचनाएं हैं कि आतंकी बुरहान की बरसी पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन बुरहान की बरसी पर हमला करेगा। इसके पीछे घाटी के युवाओं को हिजबुल से जोड़ने की साजिश है। हिजबुल कहीं न कहीं युवाओं के बीच यह संदेश देना चाहता है कि बुरहान की मौत बेकार नहीं गई। उसकी हर बरसी पर वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। ताकि घाटी के युवाओं को अधिक से अधिक हिजबुल के साथ जोड़ा जाए।
विज्ञापन

मध्य कश्मीर के डीआईजी विधि कुमार विरदी का कहना है कि अभी कोई विस्तारपूर्वक जानकारी तो नहीं है, लेकिन आशंका जरूर रहती है। इसे देखते हुए सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएंगे। पुलवामा के त्राल के रहने वाले बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में काफी हिंसा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरहान का नाम जिंदा रखने की कोशिश
आतंकी बुरहान वानी की 2016 में एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें वह 10 अन्य साथियों के साथ खड़ा दिखा था। इस ग्रुप के अब सभी आतंकी खत्म हो चुके हैं, लेकिन आतंकी संगठन बुरहान के नाम को जिंदा रखना चाहता है। इसलिए बुरहान का हवाला देकर युवाओं को अधिक से अधिक हिजबुल के साथ जोड़ रहा है। बुरहान के मरने के बाद हिजबुल से कश्मीर के 100 से अधिक युवक जुड़ चुके हैं। इनमें कई उच्च शिक्षा रखने वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed