फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बच्चों की फीस बढ़ाने से अभिभावकों में रोष

बच्चों की फीस बढ़ाने से अभिभावकों में रोष

Tue, 03 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की फीस बढ़ाने से अभिभावकों में रोष
कठुआ। निजी स्कूलों की तरफ से बच्चों से मनमानी फीस वसूल करने और विभिन्न प्रकार के फंड लेने की शिकायत लेकर सोमवार को प्राइवेट स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन ने अतिरिक्त जिला उपायुक्त से भेंट की और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। सदस्यों ने कहा कि नीजि स्कूलों की मनमानी के कारण अभिभाव परेशान है और ऐसे में प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्य करण सिंह, कोशल शर्मा, संजय लोत्रा, घनश्याम शर्मा, राजिंद्र कुमार, दिलीप कुमार आदि ने कहा कि निजी स्कूलों ने लूट मचाई हुई है। ऐसे में अभिभावकों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल अपनी मर्जी से एडमिशन, स्कूल से ही हर सामान दे रहे हैं। स्कूल की इमारत का फंड और अन्य कई प्रकार के फंड लगा रहे हैं। अभिभावकों द्वारा सवाल करने पर स्कूल प्रबंधन बच्चों को स्कूल से निकालने की बात कर उन्हें धमकाते हैं। ऐसे में अभिभावकों की परेशानी बढ़ चुकी है। सदस्यों ने बताया कि एडीसी से मुख्य शिक्षा अधिकारी को जल्द स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए बनाई गई कमेटी क्या कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed